महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार पुणे जिले के नासरापुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने भी घटना की कड़ी निंदा की और इसे मानवता पर कलंक बताया है। उन्होंने कहा कि आयोग ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र लिखकर पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।