मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 7, 2023 8:30 अपराह्न | lucknow news | Uttar Pradesh

printer

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने से महिलाएं और अधिक सशक्त हुई–प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने से महिलाएं और अधिक सशक्त हुई हैं। अम्बेडकर नगर में आज ‘नारी तू नारायणी‘ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती गुलाब देवी ने कहा कि आज महिलाएं राजनीति के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने मातृशक्ति को सम्मान और सशक्त बनाने के लिए देश की संसद में नारी वंदन विधेयक पारित कर ऐतिहासिक सम्मान महिलाओं को दिया है।