सितम्बर 22, 2023 7:35 अपराह्न | हरियाणा-नारी शक्ति

printer

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद से पारित होना महिला सशक्तिकरण के लिए प्रमुख उपलब्धि है : हरियाणा की महिला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा

हरियाणा के महिला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद से पारित होने को महिला सशक्तिकरण के लिए प्रमुख उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की प्रगति का मार्ग प्रशस्‍त किया है।

श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि 21 सितंबर को भारतीय इतिहास में स्‍वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा। उन्होंने पिछले नौ वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए परिवर्तनकारी उपायों को रेखांकित किया।