नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में खेले जा रहे अंडर-ट्वेंटी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली और कर्नाटक की टीम फाइनल में पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच कल दोपहर साढ़े तीन बजे फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इससे पहले, कल पहला सेमीफाइनल कर्नाटक और मणिपुर के बीच खेला गया, जिसमें कर्नाटक ने मणिपुर को शून्य के मुकाबले एक गोल से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दिल्ली और मिजोरम के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में दिल्ली ने मिजोरम को दो के मुकाबले तीन गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
Site Admin | मई 21, 2024 8:28 अपराह्न
नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में खेले जा रहे अंडर-ट्वेंटी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली और कर्नाटक की टीम फाइनल में पहुंचीं