भारतीय जनता पार्टी नेता नायब सिंह लगातार दूसरी बार आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला के शालीमार ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इससे पहले कल श्री सिंह ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्य में सरकार गठन का दावा पेश किया।
Site Admin | अक्टूबर 17, 2024 6:17 पूर्वाह्न
नायब सिंह लगातार दूसरी बार लेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ
