अप्रैल 4, 2024 1:23 अपराह्न

printer

नाटो सामूहिक संधि के आज 75 वर्ष पूरे, ब्रुसेल्‍स में आयोजित होगा विशेष समारोह

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) यूरोप और उत्‍तरी अमरीका में सामूहिक रक्षा संधि के आज 75 वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर ब्रुसेल्‍स में आयोजित विशेष समारोह में अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अन्‍य विदेश मंत्री केक काटेंगे। नाटो संधि पर गठबंधन के नेताओं ने वाशिंगटन में 4 अप्रैल, 1949 को हस्‍ताक्षर किए थे।

इस सिलसिले में 9 से 11 जुलाई के दौरान वाशिंगटन में नाटो नेताओं की बैठक के दौरान बड़े समारोह की योजना बनाई गई है। शुरू में नाटो के संस्‍थापक सदस्‍यों की संख्‍या 12 थी। लेकिन सात दशक से अधिक समय में इसके सदस्‍यों की संख्‍या तीन गुना बढ़ गई है।

वाशिंगटन संधि के अनुच्‍छेद-5 में कहा गया है कि संगठन के किसी भी सदस्‍य पर हमले का सामूहिक जवाब दिया जाएगा। इस अनुच्‍छेद का उपयोग अब तक केवल एक बार किया गया है जब 2001 में अमरीका पर अलकायदा ने हमले किए थे।

नाटो के सचिव जनरल जेन्‍स स्‍टोल्‍टनबर्ग ने कहा कि नाटो की स्‍थापना केवल एक ही उद्देश्‍य से की गई है कि गठबंधन के किसी भी सहयोगी पर हमला सब पर हमला माना जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला