फ़रवरी 20, 2026 1:04 अपराह्न

printer

नागालैंण्ड में विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने का अभियान पेश किया

नागालैंण्ड में विद्युत विभाग ने राष्ट्रव्यापी अभियान स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के अंतर्गत स्मार्ट मीटर के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने का अभियान पेश कर दिया गया है। 
 
पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के अंतर्गत यह अभियान 9 से 23 फरवरी तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नई मीटरिंग तकनीक में जनता का विश्वास बढ़ाना है।
 
राज्य विद्युत विभाग में वितरण और राजस्व के मुख्य अभियंता ने कहा कि विभाग ने जनता तक पहुंच बढ़ाने के लिए कई पहल शुरू किए है। इनमें उपभोक्ताओं की सहायता के लिए उप-मंडल कार्यालयों और अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पोस्टर और बैनर प्रदर्शित करना, सूचनात्मक पत्रक वितरित करना और सूचना कियोस्क स्थापित करना शामिल है। 
 
इसके अलावा, जिन शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है, वहां घर-घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अधिकारी उपभोक्ताओं को “स्मार्ट मीटर्स नागालैंड” मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने और उसके उपयोग को समझने में मदद कर रहे है।
 
विभाग ने नागरिकों से स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी प्रश्न या चिंता के स्पष्टीकरण के लिए निर्दिष्ट सूचना केंद्रों पर जाने का भी आग्रह किया।