मार्च 1, 2026 8:31 अपराह्न

printer

नागालैंड विधानसभा के बजट सत्र का पहला चरण कल से शुरू होगा

नागालैंड विधानसभा के बजट सत्र का पहला चरण कल से शुरू होगा और 12 मार्च तक चलेगा। इस दौरान पांच सत्र आयोजित होंगे। केंद्र, राज्य सरकार और पूर्वी नागालैंड जन संगठन के बीच सीमांत नागालैंड क्षेत्र प्राधिकरणपर त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर के बाद यह पहला विधानसभा सत्र होगा। राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टीऔर नागा जन मोर्चाके विलय के बाद भी यह पहला बजट सत्र होगा।

सत्र के पहले दिन राज्यपाल अजय कुमार भल्ला सदन को संबोधित करेंगे।
दूसरे चरण की शुरुआत 2026-27 के राज्य बजट प्रस्‍तुत करने से होगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम सत्र के पहले भाग के अंतिम दिन अधिसूचित किया जाएगा।