नवम्बर 30, 2025 9:18 अपराह्न

printer

नागालैंड में 1 दिसंबर से शुरू होगा हॉर्नबिल महोत्सव का 26वां भव्य संस्करण

 

नागालैंड में संस्कृति, रंग और समुदाय के अपने भव्य वार्षिक उत्सव के लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है। प्रसिद्ध त्योहारों का उत्सव हॉर्नबिल महोत्सव का 26वां संस्करण कल कोहिमा के किसामा स्थित नागा हेरिटेज विलेज में शुरू हो रहा है।

नागालैंड के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दस दिवसीय यह भव्य आयोजन एक बार फिर सभी प्रमुख नागा जनजातियों को एक ही छत के नीचे लाएगा। यहां लोकगीतों, संगीत, शिल्प और व्यंजनों के माध्यम से राज्य की जीवंत परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

यह महोत्सव एक पर्यटन पहल के रूप में शुरू हुआ। यह दो दशकों से भी अधिक समय में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक उत्सवों में से एक बन गया है। हॉर्नबिल महोत्सव आज एक वैश्विक मंच के रूप में स्थापित है जो देश-विदेश से आगंतुकों, सहयोगियों और कलाकारों को आकर्षित करता है।।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला