नागालैंड में तीन दिवसीय पूर्वोत्तर वसंत उत्सव 2026 जिसे पूर्वोत्तर महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है कल दीमापुर में प्रारंभ होगा। यह उत्सव केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में दीमापुर के पूर्वोत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और नागपुर के दक्षिण-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह उत्सव मध्य दक्षिणी महोत्सव 2026 के साथ मनाया जाएगा, जिससे देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण-मध्य क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक संगम बनेगा। इस आयोजन का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध लोक और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और संरक्षित करना है। इसके साथ ही यह पारंपरिक कलाकारों को एक राष्ट्रीय मंच भी प्रदान करेगा।
News On AIR | फ़रवरी 25, 2026 4:31 अपराह्न
नागालैंड में तीन दिवसीय पूर्वोत्तर वसंत उत्सव कल से दीमापुर में प्रारंभ