नागालैंड में उच्च माध्यमिक विद्यालय समापन प्रमाणपत्र परीक्षा आज से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगी। राज्य भर के 68 परीक्षा केंद्रों पर तीनों संकायों में कुल 16 हजार 95 उम्मीदवार परीक्षा देंगे।
इसी बीच, हाई स्कूल समापन प्रमाणपत्र परीक्षा कल से शुरू होगी। राज्य भर के 98 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा देने के लिए 23 हजार पांच सौ पांच उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।