मार्च 16, 2026 10:19 अपराह्न

printer

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में झारखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इसी तरह के मौसम रहने की संभावना है। विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है।