मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2024 10:59 पूर्वाह्न

printer

नागालैंड: भारी बारिश के बाद कोहिमा और दीमापुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर भूस्खलन की घटनाओं में छह की मौत, तीन लोग घायल

नागालैंड में कल रात भारी बारिश के बाद कोहिमा और दीमापुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर  हुई भूस्खलन की घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में पांच पुरुष और एक महिला शामिल है। कल रात करीब साढ़े 10 बजे फेरिमा और पिफेमा के पास और आज सुबह पगला पहाड़ में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो चुकी है।

 

स्थिति का जायज़ा लेने और राहत तथा बचाव कार्यों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में उपमुख्यमंत्री और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख और घायलों को 16 हज़ार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला