नागालैंड ने शैक्षिक वर्ष में पहली बार उन सभी स्कूलों को निष्क्रिय कर दिया है जिनमें कोई भी विद्यार्थी पंजीकृत नहीं है और उनमें केवल एक ही शिक्षक है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की नई यू डी आई एस ई रिपोर्ट-2024-25 के अनुसार राज्य में स्कूलों की संख्या वर्ष 2023-24 में 2725 से बढ़कर 2024-25 में केवल 2750 हुई है। हालांकि जिन स्कूलों में कोई विद्यार्थी पंजीकृत नहीं है उनकी संख्या 12 से घटकर शून्य रह गई है और एक शिक्षक वाले सभी 31 संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। परिणामस्वरूप पिछले वर्ष में इन स्कूलों में पंजीकृत 338 विद्यार्थियों की तुलना में इस वर्ष एक भी विद्यार्थी का पंजीकरण नहीं हुआ।