नागालैंड ने राष्ट्रीय पहल “वैश्विक मानकों के 50 पर्यटन स्थलों के विकास” के अंतर्गत राज्य के ज़ुकोऊ घाटी को शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। अलोंग ने भारत के शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों में ज़ुकोउ घाटी को नामांकित किया
नागालैंड के पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री तेम्जेन इम्ना अलोंग ने उदयपुर में आयोजित राज्य पर्यटन मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में यह प्रस्ताव रखा। कल संपन्न हुए इस सम्मेलन में पर्यटन मंत्रालय द्वारा संचालित एक राष्ट्रीय चुनौती पहल के माध्यम से 50 वैश्विक पर्यटन स्थलों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया।
नागालैंड के प्रस्ताव में ढाई सौ करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली एक परिवर्तनकारी विकास योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है, जिसका उद्देश्य ज़ुकोऊ घाटी को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पारिस्थितिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है।
इस अवसर पर श्री अलोंग ने घाटी के पारिस्थितिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और ज़ुकोऊ घाटी को एक सुंदर रचना बताया।