मई 17, 2026 10:19 अपराह्न

printer

नागालैंड: कोहिमा नगर परिषद की पुरानी कचरा निस्तारण परियोजना से तैयार रिफ्यूज़ डिराइव्ड फ्यूल की पहली खेप रवाना 

नागालैंड में कोहिमा नगर परिषद की पुरानी कचरा निस्तारण परियोजना से तैयार रिफ्यूज़ डिराइव्ड फ्यूल यानी आरडीएफ की पहली खेप आज रवाना की गई। इसे टिकाऊ कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
 
करीब 11 टन आरडीएफ सामग्री को वैज्ञानिक प्रसंस्करण और उपयोग के लिए मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले के उमसो मूटांग भेजा गया है।
इस खेप को कोहिमा नगर परिषद की उपाध्यक्ष थेनुसो सेखोसे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन-शहरी, शहरी विकास विभाग, कोहिमा नगर परिषद और स्थानीय पार्षदों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
 
स्वच्छ भारत मिशन-यू 2.0 के तहत चल रही इस परियोजना का उद्देश्य 40 हजार 250 मीट्रिक टन पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान करना और करीब डेढ़ एकड़ लैंडफिल क्षेत्र को फिर से उपयोग के योग्य बनाना है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला