नागालैंड के राज्यपाल डॉ ला गणेशन ने आज अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किये। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर से अयोध्या ही नहीं पूरे देश को स्फूर्ति मिल रही है। उन्होंने बताया कि वह भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार अयोध्या आये हैं। इससे पहले वह कल्याण सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब यहां आये थे। उन्होंने कहा कि तब से आज की अयोध्या में बहुत बड़ा फर्क साफ नजर आता है।
उधर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने परिवार के साथ आज वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यहां आना और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करना बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। यहां आकर एक अलग ही अनुभूति हो रही है।