नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री रियो ने कहा कि डॉ. सिंह विनम्र और दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत के आर्थिक विकास को दिशा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व, बुद्धिमत्ता और विनम्रता को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने डॉ. सिंह के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
Site Admin | दिसम्बर 27, 2024 12:57 अपराह्न
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
