नागालैंड में, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–कृषि विज्ञान केंद्र वोखा को पूर्वोत्तर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र का पुरस्कार मिला है।
यह सम्मान 200 से अधिक नामांकनों में से चयनित टीम के प्रभावशाली योगदान के लिए प्रदान किया गया। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आयोजित 32वें स्थापना दिवस और किसान मेले के दौरान यह पुरस्कार दिए गए।
कृषि विज्ञान केंद्र–वोखा की थुंगजानो एस एज़ुंग ने इस सम्मान को राज्य के कृषि और संबद्ध क्षेत्र के सभी हितधारकों को समर्पित किया।
राज्य में आगामी केला महोत्सव के लिए जानकारी प्राप्त करने हेतु नागालैंड के कुल 19 किसानों ने मेले में भाग लिया।