नवम्बर 30, 2024 8:51 अपराह्न

printer

नागालैंड का प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव 2024 कल से शुरू होगा

नागालैंड का प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्‍सव 2024 कल से शुरू होने जा रहा है। इसी दिन महोत्‍सव की रजत जयंती भी है, जिससे यह अवसर और भी विशेष हो गया है। नागालैंड सरकार ने सहभागी देशों के रूप में वेल्स, जापान, पेरू और अमरीका के साथ महोत्‍सव के लिए भागीदारी की है। वहीं, महोत्‍सव में सिक्किम और तेलंगाना को सहभागी राज्‍य के रूप में नामित किया गया है। यह दस दिवसीय महोत्‍सव  नागा लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है।