नागर विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कल नई दिल्ली में देश में विमानों और विमान उपकरणों के निर्माण तथा रखरखाव के बारे में नागर विमानन परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नायडू ने कहा कि घरेलू क्षमताओं और वैश्विक उड्डयन आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करके आत्मनिर्भर विमानन पारिस्थितिकी तंत्र बनाना सरकार की परिकल्पना है।
बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने इस विचारधारा को आगे ले जाने और मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए सुझाव दिये।