मार्च 13, 2026 8:31 अपराह्न

printer

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने दिल्ली से गुवाहाटी के लिए कार्गो उड़ान को झंडी दिखाकर किया रवाना

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने आज दिल्ली से गुवाहाटी के लिए अमेज़न एयर की पहली कार्गो उड़ान को झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्वोत्तर के लिए हवाई कार्गो सम्‍पर्क को बढ़ावा मिलेगा। श्री नायडू ने सोशल मीडिया में कहा कि इस हवाई कार्गो सेवा से क्षेत्र में माल ढुलाई में लगने वाले समय में कटौती होगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा पूर्वोत्तर के किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को घरेलू तथा वैश्विक बाजारों से जोड़ेगी। श्री नायडू ने कहा कि गुवाहाटी के लिए हवाई कार्गो सेवा वहां व्यवसायों की बढ़ती संभावनाओं और असम में समग्र आर्थिक गतिविधि का प्रमाण है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूर्वोत्तर के प्रत्येक राज्य में एक चालू हवाई अड्डा है। वर्ष 2014 में यह संख्या 9 थी, जो अब 16 हो गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला