मार्च 10, 2026 1:09 अपराह्न

printer

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने नई दिल्ली में आयोजित यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल की बैठक में भाग लिया

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने आज नई दिल्ली में आयोजित यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल-यूएसआईबीसी के निदेशक मंडल की बैठक में भाग लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नायडू ने कहा कि यूएसआईएसबीसी ने दोनों देशों की सरकारों, व्यवसायों, नवप्रवर्तकों और विचारकों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे भारत और अमरीका के बीच आर्थिक साझेदारी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक जुड़ाव के एक नए चरण में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि विमानन आज भारत-अमरीका साझेदारी के प्रमुख स्तंभों में से एक है, और भारत उच्च तकनीक और उच्च मूल्य की खरीद के लिए ओईएम द्वारा पसंदीदा भागीदार के रूप में तेजी से उभर रहा है।