जनवरी 27, 2026 6:37 अपराह्न

printer

नागर विमानन मंत्री ने एम्ब्रेयर और अदाणी समूह के बीच इकोसिस्टम समझौते की सराहना की

नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने प्रमुख ब्राज़ीलियाई एयरोस्पेस निर्माता एम्ब्रेयर और अदाणी समूह के बीच भारत के क्षेत्रीय परिवहन विमान इकोसिस्‍टम को विकसित करने के लिए हुए समझौते की सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि यह साझेदारी क्षेत्रीय हवाई संपर्क के लिए संपूर्ण स्वदेशी समाधान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। श्री नायडू ने कहा कि घरेलू घटक निर्माण और रखरखाव, मरम्मत, ओवरहाल (एमआरओ) सेवाओं के लिए साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी और वैश्विक विमानन आपूर्ति श्रृंखलाओं में राष्ट्र के एकीकरण को सुदृढ़ करेगी। उन्होंने बताया कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उड़ान मिशन से प्रेरित है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला