फ़रवरी 18, 2026 8:31 पूर्वाह्न

printer

नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और दो बार अमरीकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे जेसी जैक्सन का 84 वर्ष की आयु में निधन

नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और दो बार अमरीकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे जेसी जैक्सन का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मार्टिन लूथर किंग जूनियर के शिष्य रहे जैक्सन पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेटे ने बताया कि उनका निधन कल सुबह हुआ।

उनके गैर-लाभकारी संगठन, रेनबो पुश कोएलिशन के बयान के अनुसार, न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रति जैक्सन की अटूट प्रतिबद्धता ने स्वतंत्रता और गरिमा के लिए एक वैश्विक आंदोलन को आकार देने में मदद की। जैक्सन ने 1980 के दशक में अपने राष्ट्रपति अभियान से लेकर लाखों लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करने तक कई महत्‍वपूर्ण कार्य किए। जैक्सन का जन्म 1941 में अमरीका के ग्रीनविले में हुआ था। वे नागरिक अधिकार आंदोलन के प्रतीक और एक अग्रणी राजनीतिज्ञ बने, जिन्होंने 1980 के दशक में डेमोक्रेटिक पार्टी के अंतर्गत राष्ट्रपति पद के लिए दो बार चुनाव लड़ा।

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्‍हें श्रद्धाजंलि दी। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए जैक्सन के दो ऐतिहासिक अभियानों ने अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए उनके स्वयं के अभियान की नींव रखी थी।