रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय बजट 2026-27 को नागरिकों की भावनाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने वाला बजट बताया है।
नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहह ने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत में बदलने की मजबूत नींव रखता है और सभी वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए काम करेगा। मंत्री ने बताया कि रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन पिछले वर्ष के बजट की तुलना में 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ा दिया गया है।