अक्टूबर 6, 2025 1:08 अपराह्न

printer

नागपट्टिनम के 11 मछुआरों पर आज श्रीलंका के समुद्री लुटेरों ने को कोडिक्कराई के निकट हमला किया

नागपट्टिनम के 11 मछुआरों पर आज श्रीलंका के समुद्री लुटेरों ने को कोडिक्कराई के निकट हमला किया। मछुआरों पर हंसिया और देशी बम से हमला किया गया और उनकी पकड़ी हुई मछलियां लेकर भाग गए। घायल मछुआरों को तट पर पहुंचने के बाद सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। समुद्री लुटेरों ने उन्हें प्रताड़ित किया और उनकी जीपीएस मशीनें, मछली पकड़ने के जाल, वॉकी-टॉकी, सोने की चेन और फाइबर नौकाओं के इंजन छीन कर ले गए।