अफ्रीकी देश नाइजीरिया में तीन समुदायों पर बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 32 लोग मारे गए हैं। देश के नाइजर प्रांत के बोर्गु इलाक़े में, बंदूकधारियों ने टुंगा-काकेरी, कोन्सोको और पिस्सा समुदायों को निशाना बनाया।
उत्तरी नाइजीरिया में इस्लामिक चरमपंथी और हथियारबंद गुट फिरौती के लिए अक्सर अपहरण करते रहते हैं। कुछ ही सप्ताह पहले, क्वारा प्रांत में बंदूकधारियों के हमले में 162 लोगों की मौत हो गई थी।