अक्टूबर 16, 2024 6:05 अपराह्न | Nigeria

printer

नाइजीरिया में एक ईंधन टैंकर में विस्फोट से 94 लोगों की मौत

 

 

नाइजीरिया में एक ईंधन टैंकर में विस्फोट से 94 लोगों की मौत हो गई और 50 घायल हो गए। यह घटना कल रात उत्तरी जिगावा राज्य में हुई। कई पीड़ित दुर्घटनाग्रस्त टैंकर के पास पहुंचे थे और सड़क पर बिखरे ईंधन को इकट्ठा करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले सितंबर में नाइजर राज्य में एक ईंधन टैंकर के लॉरी से टकरा जाने से 59 लोगों की मौत हो गई थी।