दिसम्बर 20, 2024 7:56 पूर्वाह्न

printer

नाइजीरिया: दक्षिण-पश्चिमी शहर इबादान में एक स्कूल के क्रिसमस कार्यक्रम में भगदड़ से 35 बच्चों की मौत

नाइजीरिया में दक्षिण-पश्चिमी शहर इबादान में एक स्कूल के क्रिसमस कार्यक्रम में भगदड़ में 35 बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

 

बडी संख्‍या में लोगों के नकद पुरस्कार और भोजन के लिये एकत्र होने के दौरान भगदड़ मच गयी। कार्यक्रम स्थल पर लगभग पांच हजार बच्चे मौजूद थे।

 

अधिकारियों ने बसोरुन इस्लामिक हाई स्कूल में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और प्रायोजक सहित 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। विंग्स फाउंडेशन और एगिडिग्बो एफएम रेडियो ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था।

 

राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने पीडित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और जांच के आदेश दिये हैं। इस अफ्रीकी देश में हाल के महीनों में भगदड़ की कई घटनाएं हो चुकी हैं।