फ़रवरी 19, 2026 10:17 पूर्वाह्न

printer

नाइजीरिया के मध्य पठार राज्य में खदान हादसा: कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव से 33 खनिकों की मौत

नाइजीरिया में मध्य पठार राज्य में स्थित एक सीसा और जस्ता खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव के कारण कल 33 खनिकों की मौत हो गई। इस विस्फोट में 27 अन्य भी घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार यह विस्‍फोट आज वासे शहर के बाहर स्थित सॉलिड यूनिटी नाइजीरिया लिमिटेड नामक खनन कंपनी द्वारा संचालित एक स्थल पर हुआ। 20 से अधिक अन्य खनिकों को बचा लिया गया। राज्य की राजधानी जोस से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित इस खदान को सुरक्षाकर्मियों ने सील कर दिया है। रिसाव के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।