जुलाई 14, 2025 12:25 अपराह्न

printer

नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने व्यक्त किया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता, उत्‍साह और भारत-नाइजीरिया मैत्री के प्रति अटूट प्रतिबद्धता अद्वितीय थी। प्रधानमंत्री ने विभिन्न अवसरों पर हुई उनकी मुलाकातों और बातचीत को याद किया। उन्होंने उनके परिवार, नाइजीरिया की जनता और सरकार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला