नाइजीरिया में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में एक जिले में हथियारबंद उग्रवादी समूह के सुनियोजित हमले में 33 लोग मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार यह हमला केबी राज्य के बीयू समुदाय पर हुआ। प्रशासन ने कहा है कि पड़ोसी सुकोको राज्य से लकुरावा गुट के उग्रवादी क्षेत्र में घुस आए। प्राथमिक जांच के अनुसार उग्रवादी बीयू समुदाय में मवेशियों की चोरी करने आए थे। क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए सुरक्षाबल तैनात हैं। लकुरावा गुट नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में सक्रिय है और मवेशियों की चोरी करने तथा गांव में अपहरण करने के लिए कुख्यात है।
News On AIR | फ़रवरी 20, 2026 7:59 अपराह्न
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में हथियारबंद उग्रवादी समूह के हमले में 33 लोग की मौत