मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 3, 2023 11:58 पूर्वाह्न | नाइजर-प्रदर्शन

printer

नाइजर: नए सैन्‍य शासन के हजारों समर्थकों ने राजधानी नियामी में फ्रांस के सैन्य अड्डे के बाहर प्रदर्शन किया

नाइजर में, नए सैन्‍य शासन के हजारों समर्थकों ने राजधानी नियामी में, फ्रांस के सैन्य अड्डे के बाहर प्रदर्शन किए हैं। प्रदर्शनकारी नाइजर से फ्रांस के राजदूत और सैनिकों की वापसी की मांग कर रहे हैं। नाइजर में 26 जुलाई को सत्‍ता पर काबिज हुई सैन्‍य सरकार ने सैन्य विद्रोह पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की टिप्पणी पर आपत्ति व्‍यक्‍त की है और नाइजर पर नव औपनिवेशिक व्यवस्था थोपने का आरोप लगाया है। नाइजर में सैन्‍य तख्‍तापलट के बाद से फ्रांस के खिलाफ माहौल बना है। फ्रांस ने राजदूत को वापस लेने के सैन्‍य सरकार के आदेश की फ्रांस सरकार ने अनदेखी की है। इसके विरोध में कल हिंसक प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस के सैन्य अड्डे में घुसने की कोशिश की, जहां फ्रांस के लगभग डेढ हजार सैनिक हैं।