वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में नव विकास बैंक की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने निजी पूंजी जुटाने के लिए भारत के निजी क्षेत्र और एनडीबी के बीच गहन सहयोग पर चर्चा की। साथ ही बैंक के विकास और प्रतिस्पर्धा में बने रहने की आवश्यकता पर भी बल दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं, विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर, बहुपक्षीय विकास बैंक न केवल बुनियादी ढांचे बल्कि शहरी विकास और नियोजन में भी नवोन्मेषी समाधान प्रदान कर सकते हैं। सुश्री रूसेफ ने उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक आधारशिला के रूप में देश के विकसित भारत के दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि नव विकास बैंक इस दृष्टिकोण का समर्थन करने और परिवहन प्रणाली एकीकरण और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में भारत की सफल पहलों को प्रदर्शित करने के लिए तत्पर है।
News On AIR | मार्च 10, 2026 4:44 अपराह्न | नव विकास बैंक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नव विकास बैंक की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ से मुलाकात की