फ़रवरी 15, 2026 6:07 अपराह्न

printer

नव निर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण मंगलवार को सुबह 10:00 बजे: ढाका में निवर्तमान विधि सलाहकार आसिफ नजरुल

ढाका में, निवर्तमान विधि सलाहकार आसिफ नजरुल ने बताया कि नव निर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सुबह 10:00 बजे होगा। ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि ए.एम.एम नासिर उद्दीन इन्‍हें शपथ ग्रहण कराएंगे। संसदीय दल देर सुबह तक नेता का चुनाव कर लेगी जिसके बाद सरकार बनाने का औपचारिक दावा किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि नए मंत्रिमंडल के सदस्य शाम 4:00 बजे संसद के दक्षिणी भाग में शपथ लेंगे, जहां मोहम्मद शहाबुद्दीन शपथ दिलाएंगे।

नजरुल ने बताया कि अंतरिम सरकार ने दिन में अपनी विदाई बैठक की, जहां सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए और समारोह के बारे में जानकारी प्राप्त की, जबकि निमंत्रण संबंधी औपचारिकताओं का प्रबंधन मंत्रिमंडलीय विभाग कर रहा है।