फ़रवरी 25, 2025 1:08 अपराह्न

printer

नवी मुंबई में 300 एकड़ की ‘इनोवेशन सिटी’ बनाई जा रही है: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि नवी मुंबई में 300 एकड़ की ‘इनोवेशन सिटी’ बनाई जा रही है। वे कल मुंबई में सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शहर की प्रमुख विशेषताओं को सूचीबद्ध करने का प्रस्‍ताव रखा है। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि नवी मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और एक वैश्विक क्षमता केंद्र ‘पार्क’ बनाया जा रहा है। श्री फडणवीस ने कहा कि सरकार निवेश के लिए पांच संभावित वैश्विक क्षमता केंद्रों के साथ संपर्क में है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 20 अरब डॉलर के निवेश से जुड़े कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गये हैं और नवी मुंबई में एक नया डेटा सेंटर पार्क भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से राज्य में 10 हजार से अधिक महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।