सितम्बर 21, 2023 4:48 अपराह्न | मुंबई-मेरी माटी मेरा देश

printer

नवी मुंबई के कामोठे में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का हुआ आयोजन

नवी मुंबई के कामोठे में आज 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के अंतर्गत भजनी मंडल और ढोल ताशा जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के संगीत के साथ एक अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पनवेल नगर निगम द्वारा आयोजित यात्रा में कॉलेज के छात्रों ने मिट्टी और अनाज एकत्र किया। पनवेल नगर निगम ने कल नवीन पनवेल और कलंबोली में इसी तरह की यात्रा आयोजित की थी। पनवेल में अमृत कलश यात्रा कल निकलेगी।