नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने आज नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का परिचालन शुरू होने पर महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी है। श्री नायडू ने कहा है कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह हवाई अड्डा देश के हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और क्षमता, दक्षता तथा यात्री अनुभव के नए मानक स्थापित करता है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री नायडू ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, मुंबई भारत का पहला ऐसा महानगर बन गया है जहां दो विश्ष्ठि हवाई अड्डे हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की समन्वित कार्यकुशलता के कारण संभव हुआ है।
Site Admin | दिसम्बर 25, 2025 4:54 अपराह्न
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिचालन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने महाराष्ट्रवासियों को दी बधाई