जम्मू-कश्मीर में नवरात्र के दौरान तीन लाख 75 हजार श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए। अब तक इस वर्ष कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 21.25 लाख हो गई है। इस वर्ष केवल आठ चैत्र नवरात्र थे। इन नवरात्रों के दौरान प्रतिदिन औसतन 40 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे। अधिकांश राज्यों में परीक्षाएं समाप्त होने और मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद मार्च के मध्य से मंदिर में भारी भीड़ देखी जा रही है। वर्ष 2012 में तीर्थयात्रियों की संख्या एक करोड़ चार लाख के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। इस वर्ष गुफा मंदिर में तीर्थयात्रियों की संख्या 1 करोड़ से अधिक होने की संभावना है।
Site Admin | अप्रैल 7, 2025 8:17 पूर्वाह्न
नवरात्र के दौरान 3.75 लाख श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए
