उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए विशेष आरक्षित रेल गाड़ी के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
यह निर्णय चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए लिया गया है।
नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली रेलगाड़ी संख्या 04081 अब 17 मार्च से 30 मार्च तक 14 फेरे के साथ विस्तारित अवधि के लिए चलेगी। इसी प्रकार, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली जाने वाली रेलगाडी संख्या 04082 अब 18 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी।