नवरात्रि का 9 दिवसीय त्योहार आज श्रद्धा-भाव और हर्षाल्लास के साथ शुरू हो गया है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन देवी दुर्गा को शैलपुत्री के रूप में पूजा जाता है। प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।