मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को शुभकामनांए देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा, पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें उन्नत तकनीकी के माध्यम से भी जोड़ना है। राज्य सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाना है, जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है। श्री धामी ने कहा कि समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाना है। यातायात सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना है।