भारत में इस वर्ष नवंबर में बेरोजगारी दर घटकर 4.7 प्रतिशत हो गई। यह 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए अप्रैल के बाद से सबसे कम है।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मासिक श्रम बल और बेरोजगारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण बेरोजगारी घटकर 3.9 प्रतिशत के निचले स्तर पर आ गई। शहरी बेरोजगारी घटकर 6.5 प्रतिशत हो गई।
इस बीच, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों में श्रम बल सहभागिता दर नवंबर में बढ़कर 55.8 प्रतिशत हो गई।