मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 2, 2024 3:52 अपराह्न

printer

नर्मदापुरम: स्व सहायता समूहों को चिह्नित कर उन्हें समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्र आवंटित किए गए

महिलाओं को सशक्त करने के लिए नर्मदापुरम जिले में इस बार समर्थन मूल्य की खरीदी में महिलाओं को आगे किया गया है। पिछले तीन सालों में बेहतर काम करने वाले महिला स्व सहायता समूहों को चिह्नित कर उन्हें समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्र आवंटित किए गए हैं। खरीदी में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए समूह की सभी सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जिले में 20 उपार्जन केंद्र महिला स्व सहायता समूहों को आवंटित किए जा रहे हैं। इससे स्व सहायता समूह के सदस्यों की आमदनी बढ़ने में सहायता होगी। इन उपार्जन केंद्रों पर महिला स्व सहायता समूह द्वारा उत्साह से खरीदी की जा रही है। साथ ही खरीदी से लेकर सभी व्यवस्थाएं महिलाएं संभाल रही है।