मई 28, 2024 6:51 अपराह्न

printer

नरेन्द्र मोदी आज झारखंड के दुमका हवाई अड्डा मैदान में एक चुनावी बैठक को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज झारखंड के दुमका हवाई अड्डा मैदान में एक चुनावी बैठक को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम विजय संकल्प यात्रा का हिस्सा है। श्री मोदी दुमका संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा संस्थापक शिबू सोरेन की बहू हैं। उनका मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के नलिन सोरेन के साथ है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल देवघर में तीन चुनावी बैठकों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को जनसभाओं को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पहली जून को झारखंड में संथाल क्षेत्र के गोड्डा, दुमका और साहिबगंज सीट पर वोट डाले जाएंगे। 2019 के चुनाव में साहिबगंज सीट झारखंड मुक्तिमोर्चा ने जीती थी।
इधर गोड्डा में कांग्रेस ने पूरी मजबूती के साथ प्रचार अभियान करने की तैयारी में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में कांग्रेस नेता सभी विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे और लोगों से सीधा संवाद करेंगे।