भाजपा नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 से अधिक सीटों के साथ जीतकर तीसरी बार देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि एग्जिट पोल सिर्फ रुझान है, असली नतीजे इससे ज्यादा बेहतर होंगे। उधर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विभिन्न न्यूज चौनलों द्वारा प्रदर्शित एग्जिट पोल के माध्यम से जनता को धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लोग दिखाए जा रहे एग्जिट पोल से भ्रमित न हों। इनका उद्देश्य विपक्ष का मनोबल तोड़ना है।
Site Admin | जून 2, 2024 8:34 अपराह्न
नरेंद्र मोदी 400 से अधिक सीटों के साथ जीतकर तीसरी बार देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैंः केशव प्रसाद मौर्य