रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सरकार भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नरेंद्र मोदी सरकार के सौ दिन के कार्यकाल की सराहना करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पिछले तीन महीनों में मंत्रालय ने डेढ लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची में 501 से अधिक वस्तुओं को शामिल किया है। श्री सिंह ने समाज के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किये गये उपायों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सरकार की आलोचना पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता की कोई विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गांधी दूसरे देशों में जाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। यह एक विडंबना है।
Site Admin | सितम्बर 17, 2024 1:01 अपराह्न
नरेंद्र मोदी सरकार के 100 दिनों की प्रशंसा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा- मंत्रालय ने 1.5 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी दी
