भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गिरिडीह में जनसभा को संबोधित किया। वे गिरिडीह लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी और कोडरमा सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील की। उन्हांेने कहा कि झारखंड के मेरे परिवारजनों को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। वंचितों को वरियता देना ही मोदी का मंत्र है। उन्होंने कहा कि देश के गरीबों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने झामुमो, कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा और कहा कि ये केंद्र में हमारी सरकार के कार्यों को देखते हुए बौखलाए हुए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस जिले से खनिज संपदा निकलेगा उसके विकास के लिए एक निश्चित राशि खर्च की जायेगी। उन्होंने भारत को परिवारवाद, भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का संकल्प दोहराया। श्री मोदी ने कहा कि झारखंड में शाही परिवार के इशारे पर भ्रष्टचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत सरकार से ही देश का भला होगा।
Site Admin | मई 14, 2024 9:33 अपराह्न
नरेंद्र मोदी ने आज गिरिडीह में जनसभा को संबोधित किया
