मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 10, 2024 9:41 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एलबी स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित किया

 

    प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा के पास पिछले 10 वर्षों के दौरान देश में कई समस्याओं समस्‍याओं के समाधान का ट्रैक रिकॉर्ड है। दूसरी ओर कांग्रेस के पास अपने पिछले कार्यकाल के दौरान विरासत की राजनीति और भ्रष्टाचार का ट्रैक रिकॉर्ड है। श्री मोदी ने लोगों से वोट देने के लिए किसी पार्टी को चुनते समय सतर्क रहने को कहा। हैदराबाद में एलबी स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश अगले महीने की 4 तारीख को जीतेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने तीन तलाक का विरोध किया, उन्हें जीतना चाहिए और जिन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध किया, उन्हें हारना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष और अर्थव्यवस्था जैसे हर क्षेत्र में सशक्‍त हुआ है और यही मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड है।

    श्री नरेन्‍द्र मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो आतंकवाद वापस आ जाएगा और कांग्रेस देश को जाति, नस्ल और धर्म के आधार पर बांट रही है।

    महाकाव्यों और उपनिषदों का उल्‍लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का विचार वसुधैव कुटुंबकम, सत्यमेव जयते, बुद्धम शरणम गच्छामि और अहिंसा परमोधर्मः है।

    इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नाकरेकल में प्रचार किया। उन्होंने उपलब्धियों और घोषणापत्र के बारे में नहीं बोलने के लिए भाजपा की आलोचना की।

    मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शादनगर में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

    भारत राष्‍ट्र समिति के प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने सिरसिला में एक रोड शो किया और आज शाम सिद्दीपेट में जनसभा को संबोधित किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला